जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड ने नारसन खंड शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को बच्चो के शिकायती पत्र पर कार्रवाई न करने पर तलब कर लिया है।
गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से नारसन खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एक विद्यालय के प्रांगण में संचालित हो रहा है। विद्यालय में नव निर्मित भवन के एक कमरे पर खंड शिक्षा अधिकारी नारसन के कार्यालय लिपिकों ने कब्जा किया हुआ है। जिसकी शिकायत स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने बाल संरक्षण आयोग में उक्त कब्जे की शिकायत की, लेकिन आज तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा उस सम्बन्ध में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका संज्ञान लेकर बाल संरक्षण आयोग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार एवं खंड शिक्षा अधिकारी नारसन को 28 मार्च को आयोग में तलब किया है।

