भाजपा के जिला महामंत्री आशुतोष के साथ शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा के भल्ला रोड स्थित घर पर पहुंचकर उनकी माता श्रीमती राजरानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि ​अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए माताजी के आदर्शों पर चलकर सेवाभाव से काम करने को कहा।
भाजपा के जिला महामंत्री पंडित आशुतोष शर्मा की माताजी स्वर्गीय श्रीमती राजरानी का
13 दिसंबर को निधन हो गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके घर पहुंचे। उन्होंने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने माताजी के व्यवहार और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए सेवा के कार्य करने हैं। उन्होंने स्वर्गीय माताजी की आत्मा की शांति के लिए गंगा मां से प्रार्थना की। शोकाकुल पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि रस्म पगड़ी 25 दिसंबर को नगर कोतवाली के सामने रामलीला भवन हरिद्वार में होगी। इससे पूर्व ब्रह्मभोज होगा।


इस मौके पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर, पंडित उज्जवल शर्मा, लव शर्मा आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिवारजनों में एडवोकेट अनुज शर्मा, डॉ प्रदीप मोहन, अशोक शाडिल्य, अवधेश कुमार शर्मा, विश्व मोहन शर्मा, मधुर मोहन शर्मा, विवेक शर्मा, विश्वास शर्मा, वैभव शर्मा, विकास शर्मा, विनीत शर्मा, विभोर शर्मा, विधु शर्मा, गौरव शाडिल्य, एडवोकेट तुषार शर्मा, हिमांशु शर्मा, देवांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *