जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में आ रहे हैं। वे महानिर्वाणी अखाड़े में दक्ष महादेव मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे आएंगे।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में आ रहे हैं। सुबह करीब 11:00 बजे उनका हेलीकॉप्टर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वे दक्ष मंदिर पहुंचेंगे। जहां पर संतों से भी मुलाकात करेंगे।

जिला सूचना अधिकारी ने मीडिया के लिए जारी किया है कि मीडिया बन्धुओं को सादर नमस्कार
अवगत कराना है कि मां. मुख्यमंत्री जी का आज दक्षेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी के आगमन पर हेली पेड़ पर किसी भी प्रेस प्रतिनिधि को बाइट नहीं दी जायेगी। बाइट कार्यक्रम स्थल पर ही दी जायेगी। अतः सभी प्रेस प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा है।

