जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार—रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम के अभियंताओं ने प्रॉपर्टी डीलर की अवैध कॉलोनी को ध्वस्त की। ध्वस्तीकरण 105 बीघा भूमि में किया गया। डीलर ने अगले खेतों पर जाने वाले चकमार्ग भी कब्जा लिए थे, उन्हें भी प्राधिकरण की टीम ने कब्जामुक्त कराया।

एचआरडीए की उपाध्यक्ष् एवं मेलाधिकारी सोनिका

एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका के आदेश पर बड़ी कार्रवाई हुई।
एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना अप्रूव्ड कराए और भूमि का उपयोग बदलवाए ही लगातार कॉलोनी काटने की शिकायत मिल रही हैं। जिसके तहत बुधवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पूरणपुर साल्हापुर में करीब 105 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। साथ ही 3 चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कॉलोनी प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप चौधरी द्वारा काटी जा रही थी। जिसे सख्त तौर पर चेतावनी दी गई है कि बिना अप्रूव्ड कराए कॉलोनी में प्लॉटिंग नहीं की जा सकेगी।

एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह

हालांकि इस तरह से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में बसने वालों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पाती। सड़कों की चौडाई कम रहती है, इससे बसापत होने पर आवागमन में असुविधा होती है। पार्क या अन्य सुविधाएं तो दूर की बात है। इसलिए सलाह है कि बिना अप्रूव्ड हुई कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *