पूर्व चेयरमैन चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार प्रसार के दौरान चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला के भाषण को गलत तरीके से पेश कर कुछ लोग उन्हें बदनाम करने का काम कर हैं। उन्होंने मंगलौर चुनाव में फर्जी मतदान रोकने के लिए आगाह किया। रविंद्र सिंह पनियाला ने कभी जाति धर्म को लेकर गलत शब्द नहीं कहें, बल्कि हमेशा सर्वजा​तीय धर्म के विकास को लेकर काम किया है।
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में इस बार भाजपा से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा के नेता चुनाव मैदान में विकास के विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भाजपा के नेता चाहते है कि मंगलौर क्षेत्र का समुचित विकास हो। चुनाव में प्रचार भी शांतिपूर्वक हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व चेयरमैन चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला ने फर्जी मतदान को रोकने को आगाह किया है। फर्जी चुनाव से लोकतंत्र की पारदर्शिता समाप्त होती है। लेकिन कुछ राजनैतिक दल के लोग उनके इस बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। जबकि पनियाला परिवार सर्वमान्य जननेता है और हमेशा जोड़ने की राजनीत की है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को लेकर कुछ नेता परेशान है। चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला का कहना है कि हमेशा जनता के विकास के लिए कार्य किए हैं, युवाओं के साथ सभी वर्ग को आगे बढ़ाने के साथ क्षेत्रों के विकास के लिए काम किया है। कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि वे हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *