जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। आयकर विभाग के अधिकारियेां ने देवपुरा स्थित भूमि में पौधारोपण करते हुए उनके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिगड़ते एवं असंतुलित होते पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवन की अनेक वस्तुएं उपलब्ध होती है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 जुलाई को आयकर विभाग हरिद्वार द्वारा 165वां आयकर दिवस मनाया गया। हरिद्वार कार्यालय प्रमुख संयुक्त आयकर आयुक्त आशीष चंद्र के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। आयुक्त आशीष चंद्र ने कहा कि जल संरक्षण एवं जल संवर्धन हेतु भी पेड़ लगाए जाने आवश्यक हैं तापमान में वृद्धि होना असमय बारिश होना आदि आपदाओं पर भी वृक्षारोपण द्वारा ही नियंत्रण किया जा सकता है। प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर ने कहा कि वृक्षारोपण जल संरक्षण की दिशा में सबको मिलकर प्रयास करने होंगे इसमें सरकार के साथ-साथ हम सबको आगे बढ़कर कार्य करना होगा।
आयकर निरीक्षक संजय कुमार एवं कामेश्वर सिंह की देख-रेख में आयकर विभाग द्वारा आवंटित आवासीय भूमि देवपुरा, हरिद्वार में वृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न किया गया। उन्होंने कहा कि इन पौधों का रख-रखाव करना जरूरी है क्योंकि वृक्षों से पर्यावरण व मौसम पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास की आधुनिकता के दौर में अंधाधुंध पेड़ों का कटान हो रहा है लेकिन उनकी जगह नए पेड़ नहीं लगाए जा रहे हैं, जिस कारण पर्यावरण असंतुलन बढ़ गया है और इसी के चलते बाढ़, सूखा और मौसम बदल रहा है। देश के कई हिस्सों में पानी के बेहद कमी हो गई है। इस कारण हमें पानी और पेड़ दोनों को बचाने की आवश्यकता है।

पौधारोपण के दौरान आयकर अधिकारी आलोक उनियाल ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण करना भी बहुत जरूरी है।
इस मौके पर आयकर अधिकारी कमलेश कुमार राम, एसके प्रसाद, नितिन सिंह, विरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रीति मौर्या, लोकपाल सिंह, तेजवीर सिंह, भावना राजपूत, अनुराग श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, विमलेश कुमार, मुकुल कुमार, संजय कुमार, रितेश तिवारी, रितेश ठाकुर तथा अन्य समस्त कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।

