जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी हंसप्रकाश महाराज का त्रयोदस निर्वाण दिवस समारोह में प्रमुख अखाड़ों के संत महापुरूषों, गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुजनों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक मनाई। श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी हंसप्रकाश महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामी हंसप्रकाश महाराज त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। उनके नाम का सिमरन करने मात्र से ही भक्तों का कल्याण हो जाता है।

सोमवार को प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पूर्व परमाध्यक्ष ब्रहमलीन महामंडलेश्वर स्वामी हंस प्रकाश महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि निर्वाण दिवस समारोह में संत सम्मेलन के साथ श्री रामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन श्रीजी वाटिका में किया गया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने सनातन धर्म के साथ परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए संतों ने हमेशा काम किया है। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी हंसप्रकाश महाराज ने हमेशा सिद्धांतों के साथ काम किया और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। अब उनके आदर्शों के अनुसार आश्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराकर बड़ा अह्म काम किया।
महामंडलेश्वर महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने सभी संत महापुरूषों व अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी हंसप्रकाश महाराज से प्राप्त ज्ञान और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा स्वामी हंस प्रकाश महाराज हरिद्वार के अग्रणी संतो की जमात में शामिल हैं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा हंस प्रकाश महाराज विद्वता और सादगी की मिसाल थे।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राजेंद्र दास , महामंडलेश्वर स्वामी गिरधर महाराज, महामंडलेश्वर ललिता नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि , ममं शारदा माता , जय देवानंद, ममं आनंद चेतन्य महाराज, ममं स्वामी परमानंद , ममं कपिल मुनि जी, ममं संतोषानंद सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। वहीं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी , प्रांत संगठन मंत्री अजय, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, डॉ. विशाल गर्ग, अमित सैनी, नीरज सैनी, सचिन चहल, हीरालाल केसवानी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, सुनील सैनी, संजीव चौधरी, प्रदीप मेहता, रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, पार्षद महावीर वशिष्ठ, ऋषभ वरिष्ठ, आदित्यपुरी, सचिन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय मंच संचालन महंत विश्वास आनंद द्वारा किया गया।

