जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में 79 वॉ स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कॉलेज के चेयरमैन संदीप चौधरी ने किया। तत्पश्चात सभी शिक्षक एवं स्टॉफगण ने राष्ट्र्गान में भाग लिया। चेयरमैन संदीप चौधरी ने इस अवसर पर सामाजिक पहलुओं व शहीदों के बलिदानों पर अपने विचार रखे साथ ही उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम हेतु पर्यावरण संतुलन पर प्रकाश डाला।

संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि भारत आज शिक्षा के क्षेत्र में में नये आयाम स्थापित कर रहा है यह उभरते भारत की तस्वीर है।

कार्यक्रम का संचालन सुनीति त्यागी एवं साक्षी अग्रवाल ने किया। शिक्षिका दीपिका ने तिरंगा और पंचतत्व पर कविता पाठ किया। शिक्षिका अवन्तिका ने भारतीय आर्मी, आपरेशन सिंदूर में नारी शक्ति की प्रमुख भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर निकोलस एस, उमराव सिंह, ललित जोशी, तारा सिंह, दीपशिखा बोहरा, रश्मि सक्सेना, राहुल, सपना सकलानी, दीपाली अग्रवाल, निधी जोशी, मिनाक्षी सिंघल, राजा मनीष, अशोक, आदि शिक्षक एवं स्टॉफगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *