जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गणतंत्र दिवस पर बाल गृह रोशनाबाद में बंद बच्चों के साथ देशभक्ति के साथ उनके सुधार के लिए प्रोत्साहित कार्यक्रम किया गया। बालकों को सुखमय जीवन जीने हेतु एवं एक अच्छा नागरिक बनने हेतु गुर सीखाते हुए संकल्प कराते हुए शपथ दिलाई। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक कलाकृतियां बनाई।
सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ब्रांड एंबेसडर डॉ मनु शिवपुरी ने बाल गृह रोशनाबाद में मनाया अनूठे ढंग से मनाया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ मनु शिवपुरी ने डीपीओ अधिकारी अविनाश भदौरिया, बाल समिति सचिव दिनेश शर्मा, सीडीसी अध्यक्ष सुनीता चौहान, सीडब्लूसी के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा एवं समस्त टीम के साथ, 76वां गणतंत्र दिवस बाल गृह बाल समिति कैंपस में मनाया गया। डीपीओ अविनाश भदौरिया ने झंडा फहराकर कार्यक्रम शुरू किया।

बाल गृह के बालकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें छात्रों द्वारा ताइक्वांडो का भी सुंदर प्रदर्शन किया गया। सचिव दिनेश शर्मा द्वारा बालकों को एक सुंदर उद्बोधन दिया गया साथ ही एक अध्यापिका द्वारा सुंदर गीत ए मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत किया गया। डॉ मनु शिवपुरी द्वारा बालकों को जीवन सुखमय जीवन जीने हेतु एवं एक अच्छा नागरिक बनने हेतु गुर सीखाते हुए आवश्यक शपथ दिलाई गई। जो हर बालक हेतु अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम उपरांत फाउंडेशन के उपाध्यक्ष नीतीश रेहान के द्वारा मिठाई एवं अल्पाहार वितरित किया गया। साथ ही कला में अद्भुत प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों ने अपनी बनाई हुई कला की सुंदर कृति डॉ मनु शिवपुरी को भेंट की। जिनको मनु शिवपुरी द्वारा अखबारों में छपवाने का आश्वासन दिया गया।यह सुनकर सभी बालको के मुख पर प्रसन्नता दिखाई दी। इस प्रकार गणतंत्र दिवस बहुत ही उल्लास और प्रसन्नता के साथ मनाया गया।

