जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव विपिन चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार रोशनाबाद कच​हरी परिसर में चैंबर नंबर 738 पर कार्यरत अम्बरीष कुमार ने अपने चैम्बर के सामने यूकेलिपिटिस के पेड के ऊपर अवैध रुप से बिना अनुमति टीन शैड लगाया गया।
जिस सम्बन्ध मे अधिवक्ताओं की शिकायत टीन शैड हटाने को दी गई। जिसपर जबाव दिया गया बार द्वारा टीन शैड हटाने का आग्रह करने पर इनके द्वारा असमर्थता जारी करते हुए कहा कि आप स्वयं टीन हटा दे। जिस पर 25.01.2026 को अवैध टीन शैड हटवाकर सुपुर्द कर दिया। टीन हटाने पर उसी दिन समय लगभग 2.50 बजे करीब अम्बरीश कुमार एडवोकेट व उसकी पत्नी मिनाक्षी वर्मा अन्य 2-3 लोगो के साथ, बार परिसर मे उपस्थित अध्यक्ष जगमहेन्द्र सिंह के साथ बदमीजी करते हुए मेरे द्वारा समझाने पर व अध्यक्ष के द्वारा समझाने पर मिनाक्षी व अमरीष जगमहेन्द्र सिंह को मेरे सम्मुख ही जातिसूचक शब्दों के साथ गाली—गलौच करने लगे। अमरीष के द्वारा अध्यक्ष जगमहेन्द्र सिहं के साथ हाथापाई की गई व इन दोनो ने जान से मारने की धमकी दी गई। मेरे द्वारा बीच बचाव व समझाने की नियत से जगमहेन्द्र को वहां से दूर ले जाया गया। क्योंकि इनके द्वारा दी गई गालियां व जातिसूचक शब्दों आकस्मिक हमले मे तबीयत बिगडने लगी ये लोग लगातार इनका पीछा करने लगे जगमहेन्द्र की तबियत बिगडने पर अस्पताल मैट्रो ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *