ब्यूरो रिपोर्ट
हरिद्वार। पंजनहेड़ी गोली कांड में कनखल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भजियों प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अभिषेक चौहान और गौरव चौहान है। कनखल थाना पुलिस मेडिकल एवं अन्य औपचारिकता पूरी कर जल्द ही कोर्ट में पेश करने में जुटी है।

28 जनवरी को अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर भूमि पैमाइश करने के लिए पहुंचे प्रशासनिक टीम के सामने गोलीकांड हुआ था। मामले में मुख्य आरोपी अतुल चौहान ने तो कनखल थाना में सरेंडर कर दिया था, लेकिन उनका भतीजा भाजयुमो प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अभिषेक चौहान, गौरव चौहान तभी से फरार चल रहे थे। तीनों कोर्ट में गए लेकिन अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अब कनखल थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कनखल थाना पुलिस तीनों आरोपियों का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है।

