जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जरूरतमंदों की जान बचाने की मुहिम में जुड़े हरिद्वार के रक्तदानियों एवं प्रेषित करवा करवा कर 28000 यूनिट रक्तदान करवा चुके महादानियों का हैदराबाद में भव्य सम्मान हुआ। उन्होंने प्रेरणा दी है कि हर स्वस्थ व्यक्ति को युवा को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
ब्लड वालेंटियर्स हरिद्वार को फिर मिला राष्ट्रीय सम्मान
विकगत 14 वर्षों से अधिक समय से रक्तदान क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था ब्लड वालेंटियर्स हरिद्वार को हैदराबाद में थैलीसीमिया एंड स्किल सेल सोसायटी हैदराबाद ने अवार्ड से कर सम्मानित किया।
यह सम्मान संस्था के संस्थापक अनिल अरोड़ा एवं संस्थापक सदस्य अनिल झांब ने हैदराबाद में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिक कारगिल युद्ध के नायक दीप चंद द्वारा प्राप्त किया गया।
संस्था के सदस्य विक्रम गुलाटी ने बताया कि संस्था अब तक 450 से अधिक रक्तदान शिविर के माध्यम से 28000 रक्तदान करवा चुकी है ।
सदस्य तुषार गाबा ने बताया कि संस्था द्वारा नेत्र दान भी करवाया जा रहा है। नवदीप अरोड़ा ने इस सम्मान को प्रत्येक रकदाता का सम्मान बताया।
संस्था के सदस्य मनीष लखनी ने बताया कि संस्था द्वारा जन्मदिन,विवाह वर्षगांठ आदि पर लोगों को शिवर किए प्रेरित किया जाता है। संस्था की और से शेखर सतीजा,अंकित नेगी,विशाल अनेजा,विशाल अरोड़ा,हनी कथूरिया ,सुमित बंसल,चीकू कालरा,सर्वजीत सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

