जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी ने अपनी शक्ति प्रदर्शन फिर से कर दी है। हालांकि पिटने और पीटने का उसका रिकार्ड पुराना है। लेकिन इस बार नगर कोतवाली पुलिस ने निष्पक्षता के साथ काम किया है। नगर कोतवाल ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अन्य मामलों में सत्ता पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती थी, इससे वे बैखोफ होकर अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
नगर कोतवाली क्षेत्र में व्यापारियों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया। मारपीट का मामला सुर्खियों में रहा। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई, जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने पर सख्त कार्रवाई होगी। शांति व्यवस्था खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये है मामला
06 दिसंबर को मायापुर में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के पास 02 पक्षों में आपसी विवाद के कारण मारपीट की घटना हुई थी। जिसमे दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई। जिसमें पहली तहरीर अमन शर्मा द्वारा दी गयी। जिसमें अवगत कराया गया है कि विपक्षीगण भोला शर्मा, सौरभ शर्मा व भोला शर्मा के मामा व अन्य 50 लोगों के द्वारा जब मैं अपनी दुकान पर बैठा था तो धारदार हथियार व लाठी डंडों से वादी के मित्र निपुण पर हमला कर दिया। जिसमें निपुण व बीच बचाव में आये लोगो को गंभीर चोटें आई है। जिसके आधार पर कोतवाली हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 793/2025 धारा-115(2), 191(2), 351(2), 352 BNS पंजीकृत किया गया। भोला शर्मा भाजपा का शक्ति केंद्र प्रभारी है।
दूसरा मुकदमा
तथा दूसरी तहरीर सुमित बौरी निवासी-निरंजनी अखाड़ा मायापुर हरिद्वार के द्वारा दी गई। जिसमें अवगत कराया गया कि विपक्षीगण मयूर उप्रेती, अमन शर्मा, चिराग जोशी, मधु शर्मा द्वारा मेरे प्रतिष्ठान पर निरंजनी अखाड़ा में आकर लाठी डंडों व धारदार हथियार से मेरे उपर प्रहार कर दिया। जिसमें मुझे गंभीर रूप घायल कर दिया के समंध में तहरीर दी गयी। जिसके आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0स0-794/2025 धारा-115(2), 191(2), 351(2) BNS पंजीकृत किया गया है।

