जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। चुनाव मैनेजमेंट के माहिर पूर्व मेयर मनोज गर्ग के वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। उनके वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी ने कांग्रेस प्रत्याशी तनीषा गुप्ता को 559 मतों से हराया। मनोज गर्ग का कहना है कि भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल भी भारी मतों से जीत दर्ज कर नगर निगम क्षेत्र के विकास में योगदान देंगी।
भाजपा ने वार्ड नंबर 18 गोविंदपुरी से अपना प्रत्याशी ममता नेगी को बनाया। चुनाव का मैनेजमेंट संभाल रहे और गृह वार्ड निवासी पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने प्रत्याशी को जिताने के लिए जीतोड़ काम किया। मनोज गर्ग ने भाजपा है जरूरी के नारे को घर—घर तक पहुंचाया। हालांकि चुनाव में तरह—तरह की चर्चाएं चल रही थी। जिस पर मतगणना के दिन विराम लग गया। गोविंदपुरी में भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी को क्षेत्र की जनता ने प्राथमिकता के साथ रखा और 559 मतों से जिताने का काम किया। मध्य हरिद्वार में इतने भारी मतों के अंतर से अन्य कोई प्रत्याशी नहीं जीत दर्ज कर सका।
मनोज गर्ग इस जीत को जनता की जीत बता रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा ही सभी का समुचित विकास करते हुए मूलभूत सुविधाओं के लिए काम करती हैं। इसी का नतीजा है कि हरिद्वार नगर निगम का पूरा बोर्ड भाजपा का बन गया है। अब हर क्षेत्र वार्ड में विकास कार्य होंगे। उन्होंने गोविंदपुरी के साथ नगर निगम की समस्त जनता का धन्यवाद किया है।