जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का कर्मठ सिपाही बताया। सभी ने कहा कि इससे पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान होगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि “आज जो सम्मान हमें मिला है, वह सिर्फ हमारी मेहनत का फल नहीं है, बल्कि यहां उपस्थित हर एक कार्यकर्ता और आम जनता का विश्वास है। कहा कि वह पूरी पार्टी और संगठन की ओर से यह वचन देता हूं कि हम हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य करेंगे। पार्टी के नेतृत्व में जो भी योजनाएं हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे और विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे।
ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा उर्जावान है और सभी को मिलकर चलेंगे। उन्हें इस महान जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। हम सब मिलकर समुचित क्षेत्रों में विकास के साथ केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार कर आमजन को लाभ दिलाने का काम करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संदीप सिंघानिया, जिला महामंत्री मोहित वर्मा, रवि कश्यप जिला उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार जिला मंत्री, विपिन चौधरी, प्रमोद चौधरी मंडल अध्यक्ष, सर्वेश प्रजापति मंडल अध्यक्ष, सचिन सैनी मंडल अध्यक्ष, आशीष चौधरी सोशल मीडिया प्रभारी, डॉ प्रेम प्रकाश सतलेवाल जिला कार्यकारणी सदस्य, राकेश सिंह रघुवंशी, तिलक राम सैनी, संगीता प्रजापति, सुनीता चौधरी, अनीता वर्मा, नाथीराम कश्यप, संजय वर्मा, रविंद्रकुमार, देवेश वर्मा, ऋषभ सैनी, अजय कुमार, सुधीर ठाकुर, ललित कुमार आदि शामिल हुए।
