जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
मंगलौर। उपचुनाव में मंगलौर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए भाजपा नेताओं ने ताकत झोंक दी है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा के विधायक चुने जाने के फायदें गिनाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बदहाली दूर करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।
मंगलौर विधानसभा चुनाव प्रचार अंतिम चरण है। अब सोमवार को प्रचार का अंतिम दिन है। नारसन कलां, हरजोली जट्ट, मुडलाना, ठोई, लिब्बरहेडी, मंगलौर, बंदरजूड, आदि गांवों एवं कस्बों में नुक्कड़ सभाएं करते हुए भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को भारी मतों से जिताकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव मैदान में जीतोड़ मेहनत कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार से सभी वर्ग खुश है और एक समान विकास कार्य हो रहे हैं। हरिद्वार जिले में नारसन बार्डर से लेकर शांतिकुंज तक विशेष कार्य हो रहे हैं। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में हाजी और काजी के चक्कर में जनता पिछड़ गई है। क्षेत्र में समुचित विकास न होने से युवा वर्ग बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि गांवों के जनसंपर्क मार्ग खस्ताहाल है, क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत हर गांव में पानी की टंकी बननी चाहिए थी, लेकिन विधायकों ने प्रस्ताव नहीं दिए, ऐसे में काम पिछड़ गया है। क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जो काम होने चाहिए थे, वह भी हाजी और काजी नहीं करा पाएं।


पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जो काम उत्तराखंड प्रदेश बनने से होने थे, वह अब करतार सिंह भड़ाना के विधायक बनने से होंगे। उन्होंने दस जुलाई को कमल के फूल पर मतदान कर भारी मतों से भड़ाना को जिताने को आह्वान किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व चेयरमैन चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला, चेयरमैन सुशील राठी, सह संयोजक दिनेश पंवार, नवनीत राठी, राजेश, आदित्य बृजवाल, जिला पंचायत चेयरमैन चौधरी किरण सिंह, झबरेड़ा चेयरमैन मानवेंद्र सिंह, धर्मपाल ठेकेदार, पार्षद अनुज सिंह, कविंद्र सिंह, अशोक चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, अरविंद राठी आदि ने भी केंद्र और राज्य सरकार के विजन केा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *