जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल मंडल के चौक बाजार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर जो झूठ और भ्रम फैलाकर जो भाजपा का बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया, उसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी कनखल मंडल के कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल ने एकत्रित होकर भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गंगाजल से उस स्थान को पवित्र करने का और धोने का काम किया। साथ ही वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण भी किया गया।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर हरिद्वार की जनता को धोखे में रखने का काम कर रही है और अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस पाने का प्रयास कर रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज कांग्रेस इस स्तर तक गिर चुकी है कि अपने राजनीतिक लाभ के लिए कॉरिडोर की तोड़फोड़ के नाम पर हरिद्वार वासियों के अंदर भय और झूठ का माहौल बना रही है जो ठीक नहीं है।
कनखल व्यापार मंडल अध्यक्ष विक्की शर्मा ने कहा कि अभी हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर कोई अधिकृत जानकारी किसी भी व्यापार मंडल के पास नहीं है। किसी भी प्रकार के व्यापारियों को कोई नोटिस या अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विधायक मदन कौशिक जी ने सभी व्यापारिक संगठनों को आश्वस्त किया है कि व्यापारिक हितो के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा, कपिल वालियान, सर्वेश प्रजापति, धीर सिंह, अजय राजपूत, प्रशान्त सैनी, राधे कृष्ण, नितिन शुक्ला आ​दि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *