जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई है। हरिद्वार की सूची में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद का असर दिखा। सूची में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अभिनव चौहान को तो महिला मोर्चा की जिम्मेदारी प्रीति गुप्ता को सौंपी गई। हालांकि कई युवा भी दौड़ में थे, लेकिन संगठन ने चौहान बिरादरी के सादगी से परिपूर्ण युवा को जिम्मेदारी देकर संतुलन बनाने का काम किया है। महिला मोर्चा में वैश्य समाज से प्रीति गुप्ता को जिम्मेदारी देकर अच्छा काम किया है।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने घोषणा करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष जसवीर बसेडा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष लोकेश पाल, अनुसूचित जाति मोर्चा तेलूराम प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष एजाज हसन को बनाया हैं।
भाजपा की रुड़की जिलाध्यक्ष मधु चौधरी ने घोषणा करते हुए रुड़की जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विभोर सेठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदेश चौधरी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य रोड, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नीटू मंडावर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी को बनाया है।
भाजपा के सभी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने बधाई देते हुए पार्टी को मजबूत करते हुए मिशन—2027 में जुटने को आह्वान किया।

