जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भोजपुरी लोक समिति भेल हरिद्वार द्वारा शिव मंदिर सेक्टर 5बी के शिव मंदिर प्रांगण से मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन हेतु एक शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से भेल के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए गंगा घाट तक निकाली गई। जहां समिति के अध्यक्ष एनपी रॉय, उपाध्यक्ष डीएन यादव, राधेश्याम सिंह, संयोजक गौरव ओझा, सचिव सुनील गुप्ता और उपस्थित कार्यकारणी सदस्यों, संस्था सदस्यों ने मां सरस्वती का पूजन किया तथा परम्परानुसार विधि विधान के साथ नम आंखों से मां की प्रतिमा को गंगा जल में प्रवाहित कर जन कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस प्रकार 62 वां मां सरस्वती पूजा 2026 बहुत हर्षो-उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर समिति संयोजक गौरव ओझा और सचिव सुनील गुप्ता द्वारा सरस्वती पूजा का महत्व बताते हुए ये भी कहा गया कि हर साल समाज द्वारा माँ सरस्वती की पूजा बहुत धूमधाम से की जाती है। जहां समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश चौधरी, नवीन तिवारी, डीएन यादव, उपाध्यक्ष राधेश्याम, संयोजक गौरव ओझा, सचिव सुनील कुमार गुप्ता, सह सचिव घनश्याम यादव, राजीव रंजन, आय व्यय निरीक्षक अमरेंद्र पांडेय, विजेंद्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष छोटे लाल उप कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, सोनू कुमार सहसंयोजक शिव शंकर पाण्डेय, केके गुप्ता, आर ए उपाध्याय, विनोद सिंह, अंगद यादव, विनोद चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, केएन राय, रवि यादव, डीएस बंद, विजय सिंह, पीके पाण्डेय, रविंद्र यादव, वी के श्रीवास्तव, अमृत रंजन, संजय, चिरंजीव, शिव कुमार, हरिकेश, जेपी वर्मा, धनंजय यादव, राजकुमार, रामनिवास, सुनील, संजीत यादव, संतोष, कृष्ण कुमार, प्रभात त्रिपाठी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *