जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भेल स्थित एसबीआई रिजनल आॅफिस—5 के एक रीजनल मैनेजर ने अपने जूनियर डिप्टी मैनेजर का इतना उत्पीड़न किया कि उसे हार्ट अटैक आ गया। उसे गंभीर हालत में सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। इससे रिजनल आॅफिस—5 के स्टाफ में रीजनल मैनेजर के प्रति आक्रोश है। गंभीर हालत में सुधार न होने पर सिटी हॉस्पिटल ने हायर रेफर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया है।
शुक्रवार की सुबह प्रतिदिन की भांति एसबीआई का रिजनल आॅफिस—5 खुला। नियमित तौर पर कार्य शुरू हुआ तो करीब साढ़े 10 बजे रीजनल मैनेजर ने अपने जूनियर डिप्टी मैनेजर अमित कुमार को बुलाया। उसने किसी काम को लेकर अमित कुमार को टार्चर करना शुरू कर दिया। टार्चर के साथ उसका इतना मानसिक उत्पीड़न किया कि अमित कुमार को सीने में दर्द हुआ और उसे तत्काल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हार्टअटैक बताया और इलाज शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि अमित कुमार की हालत गंभीर है। अपने साथी स्टाफ के साथ इस तरह की घटना होने पर स्टाफ में रीजनल मैनेजर के प्रति आक्रोश है। हालांकि अमित कुमार की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है, इसलिए कोई अभी शिकायत नहीं हो सकी है। स्टाफ उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। गंभीर हालत में सुधार न होने पर सिटी हॉस्पिटल ने हायर रेफर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया है।

