जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस में बेस्ट पुलिसिंग पर चर्चा होती है तो इंस्पेक्टर रितेश शाह का नाम सामने आता है। यहीं नहीं जिस थाने कोतवाली में पोस्टिंग होती है वहां पर अपराध करने वाले या तो सुधर जाते है या अपनी कार्यशैली बदल लेते हैं। इसी के साथ सबसे महत्वपूर्ण कार्य वे यातायात व्यवस्था सुधार में कराते हैं। अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर यातायात को सुचारू रखने में ध्यान देते हैं। हरिद्वार में सबसे जाम के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र में वे नियुक्त रहे और यातायात संचालन पर पूरा फोकस किया। अपर रोड पर बेट्री रिक्शा हो या आॅटो का संचालन पूरी तरह से रोक दिया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए केवल व्यक्ति संचालित रिक्शा को चलने दिया।

इंस्पेक्टर रितेश शाह को भगवानपुर कोतवाली का चार्ज दिया गया है। उन्होंने कोतवाली का चार्ज संभालते ही यातायात व्यवस्था सुधार पर फोकस किया है। उन्होंने फ्लाईओवर और नेशनल हाईवे के ऊपर पार्किंग करने वालों ने सबक सिखाते हुए उनसे यातायात के नियमों का पालन कराया। कई स्थानों पर वाहनों को गलत तरीके से पार्किंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई।
कोतवाल रितेश शाह का कहना है कि कस्बा भगवानपुर में लोगों द्वारा फ्लाई ओवर और नेशनल हाईवे के ऊपर अपने वाहनों को गलत तरीके से पार्क किया जा रहा था जिससे कभी भी कोई घातक दुर्घटना घटित हो सकती है।

आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत गलत तरीके से खड़े वाहनों पर क्लैम्प लगा एवं क्रेन के माध्यम से टो कराकर 26 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही साथ सभी को अवगत भी कराया गया की फ्लाई ओवर के ऊपर और नेशनल हाईवे वाहनों को पार्क करने से किसी भी समय कोई दुर्घटना घटित हो सकती है अतः सभी लोगों को अपने वाहन निर्धारित और सुरक्षित पार्किंग में खड़ा करें।

