जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
तीन प्रदेशों में सस्ती भूमि दिलाने के नाम पर ठगी कर चुके उत्तर भारत में सक्रिय अन्तर्राज्यीय बाबा अमरीक गिरोह के मुख्य सरगना बाबा अमरीक उर्फ मलकीत को दून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड पुलिस के खाते में यह बड़ी उपलब्धि शामिल हुई है। दून पुलिस गैंग के 05 सदस्यो को पूर्व में सलाखो के पीछे भेज चुकी है। गिरफ्तारी के बाद कई राज्यो की पुलिस पूछताछ के लिए थाना राजपुर पहुंच चुकी है।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 76/24 धारा 420/406/467/ 468/471/120(इ) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहा थे। अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए पूर्व में 14 जुलाई 2024 को गिरोह के सदस्य मौ अदनान पुत्र स्वर्गीय मौ गुफरान को सहारनपुर, 19 जुलाई 2024 को अमजद अली पुत्र यूनुस अली, शरद गर्ग पुत्र संजीव गर्ग, साहिल पुत्र संजय कुमार को उत्तर प्रदेश व हरियाणा से तथा अभियुक्त रणवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
अभियोग में वांछित 02 अन्य अभियुक्तों संजीव कुमार तथा संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्तगण के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्रवाई हेतु न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुए 28 जुलाई को उनके यमुनानगर हरियाणा स्थित घर पर नोटिस तामीली कि कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों के निर्धारित समयावधी में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत न होने पर उनके विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त किए गए हैं जिनकी जल्द ही तमिली की जाएगी।
उक्त अभियोग के पंजीकृत होने के बाद से ही गिरोह का सरगना बाबा अमरीक लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा न्यायालय से गैर जमानती वांरट प्राप्त किए गए थे तथा सुरागरसी/पतारसी व सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी।
पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान 20/09/2024 को राजपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरोह के सरगना बाबा अमरीक को पौन्टा साहिब हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को जमीन दिलाने के एवज में उनके साथ धोखाधडी की जाती है। अभियुक्तों द्वारा लोगों को सस्ते दामों में जमीन बेचने का लालच देकर अपने पास बुलाया जाता है तथा लोगों का विश्वास जीतने के लिए बाबा अमरीक द्वारा जमीन की मिट्टी को उठाकर उसे सूंघते हुए लोगों को उक्त जमीन उनके लिये उपयुक्त होने का विश्वास दिलाया जाता है तथा उनसे उक्त जमीन के एवज में मोटी धनराशि लेने के बाद तरह-तरह के बहाने बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करने के लिये बार-बार समय लिया जाता है तथा मौका देखकर सभी अभियुक्त वहां से फरार हो जाते हैं और नए ग्राहक की तलाश करने लगते हैं। अभियुक्तों द्वारा अब तक विभिन्न राज्यों में कई लोगों से अरबो रुपये की धोखाधड़ी की गई है। जिसके सम्बन्ध में उनके विरूद्ध अलग-अलग राज्यों में धोखाधडी के डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, एसआई प्रवेश रावत, कांस्टेबल सतेन्द्र पंवार, नीरज कुमार का सहयोग रहा।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
बाबा अमरीक उर्फ मलकीत पुत्र धर्म सिंह निवासी नाडा साहिब थाना चण्डी मन्दिर पंचकुला हरियाणा उम्र 60 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
आरोपी बाबा अमरीक उर्फ मलकीत पर देहरादून, सहारनपुर, हरियाणा प्रदेश में 18 मुकदमें दर्ज है। जिनमें
1- मु0अ0सं0 76/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 थाना राजपुर देहरादून
2- मु0अ0स0 35/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 थाना बसंत विहार देहरादून
3- मु0अ0सं0 416/2023 धारा 379/420 थाना जगाधरी यमुनानगर हरियाणा
4- मु0अ0सं0 159/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/406/504/506 भादवि0 थाना नागल सहारनपुर उ0प्र0
5- मु0अ0सं0 453/2022 धारा 420/467/468/471/120बी/507 भादवि0 थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उ0प्र0
6- मु0अ0सं0 396/2022 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 कोतवाली देहात सहारनपुर उ0प्र0
7- मु0अ0सं0 491/2022 धारा 420/406 भादवि0 थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0
8- मु0अ0सं0 480/2023 धारा 420/406/342/506 भादवि0 थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर उ0प्र0
9- मु0अ0सं0 226/2023 धारा 420/406/504/506/120बी भादवि0 थाना सरदना मेरठ उ0प्र0
10- मु0अ0सं0 592/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी यमुनानगर हरियाणा
11- मु0अ0सं0 599/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी यमुनानगर हरियाणा
12- मु0अ0सं0 165/2023 धारा 420/467/468 भादवि0 थाना गंगौह सहारनपुर उ0प्र0
13- मु0अ0सं0 189/2023 धारा 452/506 भादवि0 थाना यमुनागर सिटी हरियाणा
14- मु0अ0सं0 673/2022 धारा 420/120बी/406 भादवि0 थाना भगवानपुर हरिद्वार
15- मु0अ0स0 355/2022 धारा 420/120बी भादवि0 थाना कुतुबशेर सहारनपुर उ0प्र0
16- मु0अ0सं0 176/2022 धारा 120बी/406/420 भादवि0 थाना पंजोखरा अम्बाला
17- मु0अ0सं0 407/2023 धारा 148/149/285/323/336/506 भादवि0 व 25 आर्म्स एक्ट थाना छप्पर यमुनानगर हरियाणा
18- मु0अ0सं0 160/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/504/506/406 भादवि0 थाना नागल सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *