जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजयुमो की ओर से आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार केंद्र सरकार बनाने को कार्ययोजना तैयार की गई। वक्ताओं ने उत्तराखंड में पांचों सीटें जीतने के लिए मूलमंत्र दिए। उन्होंने 2014 से पहले और बाद के भारत को लेकर सभी को बताएं। जनता के बीच में पहुंचकर प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना के बारे में प्रचार प्रसार करें, ताकि देशवासियों को पता चल सके कि आमजन के लिए कितना काम किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश की प्रदेश कार्यकारणी बैठक एवं मंडल सशक्तीकरण प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हरिद्वार स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट के हॉल में हुआ।
बैठक का उद्घाटन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलन किया।
तत्पश्चात भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का स्वागत और आगमी लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा की भागीदारी के बारे में चर्चा करी।
इस मौके पर भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने आने भाजयुमो के आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा और मंडल सशक्तिकरण अभियान को हर जिले और मंडल स्तर तक ले जाने के लिये युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और संगठन की रीति नीति से भी पदाधिकारियों को अवगत करवाया।
इस मौके पर शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा कि युवा मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिय पूरी तरह तैयार है और उत्तराखण्ड लोकसभा चुनाव में पुनः 5 की 5 सीट जीतेगी।
हरिद्वार विधायक मदन कौशक ने भाजपा की यात्रा पर प्रकाश डाला और जनसंघ से भाजपा और 2014 से पहले भारत और 2014 के बाद के भारत के बीच अन्तर की यात्रा का सम्पूर्ण विवरण दे युवाओं में जोश भरा।
भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री श्याम राज द्वारा भारत की वैश्विक शक्ति बनने की ओर बढ़ते कदम के बारे में विस्तारपूर्वक युवाओं के मध्य रख मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में भी बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के लोकसभा सांसद रमेश पोखरियल निशंक ने शिक्षा नीति के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और और नयी शिक्षा नीति के बाद भारत में होने वाले बड़े बदलाव और उसकी महत्वता को युवाओं के मध्य रखा।
समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश सरकार की नीतियों और सरकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाने और सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के बचाव के लिए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार के कार्यों की विस्तृत रूप से चर्चा कर आभार प्रकट किया।
भाजयुमो हरिद्वार जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यकारिणी में दिए गए लक्ष्य को पूरा करने को आह्वान किया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि देश में भारी बहुमत से भाजपा की केंद्र सरकार बनेगी और अधूरे काम पूरे होंगे। देश को 2040 तक विकसित देशों में शामिल करने का सपना पूरा करेंगे।