जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भोजपुरी लोक समिति भेल हरिद्वार की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन करने के उपरांत शहर में शोभायात्रा निकालकर गंगा में विसर्जन किया। इस दौरान सभी ने नम आंखों से मां की विदाई करते हुए जन कल्याण के लिए प्रार्थना की।
भोजपुरी लोक समिति भेल हरिद्वार द्वारा शिव मंदिर सेक्टर 5बी के शिव मंदिर प्रांगण से मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन हेतु एक शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से भेल के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए गंगा घाट तक निकाली गई। जहां समिति के अध्यक्ष आलोक शुक्ला, उपाध्यक्ष डीएन यादव, राधेश्याम, गौरव ओझा, सचिव सुनील गुप्ता और उपस्थित कार्यकारणी सदस्यों, संस्था सदस्यों ने मां सरस्वती का पूजन किया।परम्परानुसार विधि विधान के साथ नम आंखों से मां की प्रतिमा को गंगा जल में प्रवाहित कर जन कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस प्रकार 60 वां मां सरस्वती पूजा 2024 बहुत हर्षो-उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर समिति सचिव सुनील गुप्ता द्वारा सरस्वती पूजा का महत्व बताते हुए ये भी कहा गया कि हर साल समाज द्वारा मां सरस्वती की पूजा बहुत धूमधाम से की जाती है। जहां समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश चौधरी, नवीन तिवारी, उपाध्यक्ष डीएन यादव, राधेश्याम, गौरव ओझा, सचिव सुनील गुप्ता, सहसचिव रवि यादव, डीएस बिंद, कोषाध्यक्ष विजेंद्र वर्मा, उप कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, छोटे लाल, मीडिया प्रभारी शिव शंकर पाण्डेय, राजीव वर्मा और विनोद सिंह, अंगद यादव, राजीव रंजन चौधरी, राजकुमार यादव, राजीव यादव, अमृत रंजन, धनंजय यादव, उपेंद्र सिंह, विनय कुमार, चिरंजीवी, सोनू, संजीत, रणवीर, संतोष, राजेश, कृष्ण कुमार, प्रभात त्रिपाठी के साथ अन्य सदस्य शामिल हुए।
