प्रेमी के साथ एडवोकेट की पत्नी

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
इंस्टाग्राम पर मोहब्बत के बाद महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़ गई। करीब तीन माह से प्रेमी के साथ रह रही है। जहर खाने से पहले सुसाइड नोट में वकील पति ने दर्द बयां किया। नोट में पत्नी और उसके प्रेमी समेत कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। वकील से वह तलाक और प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के 11 साल बाद वकील की पत्नी दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ शामली चली गई। तनाव में आए वकील ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले वकील ने सुसाइड नोट में पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी के परिजनों व पत्नी के रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। वकील की मौत पर बरेली बार एसोसिएशन ने शोकसभा की और वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
कैंट के चनेहटी निवासी कमल कुमार सागर बरेली कचहरी में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के यहां प्रैक्टिस करते थे। रविवार को उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रेमी के साथ एडवोकेट की पत्नी

सोमवार सुबह अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। वकील कमल ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट तैयार किया था, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया।
मेरी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई’
इसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है। वह तीन महीने से उसी के साथ रह रही है। मैं ये सहन नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए जान दे रहा हूं।
पोस्टमार्टम हाउस पर मिले कमल के पिता राजेंद्र सागर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू छह महीने से शामली निवासी अमर कुमार से बात कर रही थी और तीन महीने पहले अपने दोनों बच्चों को छोड़कर उसी के पास चली गई थी।
एक भूखंड बेचकर उसके हिस्सा की रकम दे दो’
तीन दिन पहले बहू ने कमल को कॉल की थी। कहा था कि मुझे तलाक चाहिए। एक भूखंड बेचकर उसके हिस्सा की रकम दे दो। बच्चों को भी ले जाने की बात कही थी।
तुझे मरवा दूंगा…’
राजेंद्र ने आरोप लगाया कि अमर ने भी कमल को धमकी दी थी तुझे मरवा दूंगा। इसके बाद कमल ज्यादा परेशान था। राजेंद्र ने इन आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है।


सुसाइड नोट में वकील ने साझा किया दर्द
वकील कमल ने सुसाइड नोट में खुलासा किया है कि उसकी पत्नी की दोस्ती शामली निवासी अमर से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो तीन महीने पहले पत्नी मायके जाने के बहाने उसी के साथ चली गई।
दोनों बच्चों को उनके माता-पिता पाल रहे हैं। कमल ने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है कि बच्चों को किसी कीमत पर उनकी मां (वकील की पत्नी) के हवाले मत करना।
सुसाइड नोट के साथ पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो छोड़े
अगर ऐसा हुआ तो बच्चों के साथ भी अनहोनी हो सकती है। सुसाइड नोट के साथ वकील ने पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो, वीडियो व सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट छोड़े हैं। इनमें से कुछ आपत्तिजनक भी हैं।
वकील कमल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी की मौसी और मौसी की बेटी उनके गांव में ही रहती हैं। इन दोनों को उनकी पत्नी के स्वभाव की जानकारी थी। इसके बावजूद शादी करा दी। इन मां-बेटी पर भी आरोप लगाए गए हैं।
एसपी सिटी मानुष पारीक वकील ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी है। उनका एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी व कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *