oplus_131072

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। लक्सर रोड पर फिर से एक ओर एक्सीडेंट हो गया। घर से निकलते ही मैंगो फार्म के सामने से आ रही एक जीप ने कार को ठोक दिया। यही नहीं, लक्सर रोड पर अतिक्रमणकारियों की वजह से सडक पर निकलना मुश्किल हो गया है।
लक्सर रोड पर अतिक्रमण किसी से​ छिपा नहीं है। केवल काली सड़क ही अतिक्रमणकारियों ने छोड़ी है। साइड में चलने के लिए कुछ नहीं छोड़ा है। जबकि इस सड़क की चौड़ाई 110 फीट है, लेकिन कब्जाधारियों ने मात्र 30 फीट छोड़ रखी है। सन 2018 में तत्कालीन डीएम दीपक रावत, नगर आयुक्त डॉ ललित नारायण मिश्रा, एसडीएम मनीष सिंह ने अतिक्रमण हटवाते हुए सड़क की सूरत बदल दी थी। लेकिन अब कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे कब्जाधारियों के हौसला इतने बुलंद है कि पक्के निर्माण तक कर लिए है। किसी ने तारबंदी करके काली सड़क ही छोड़ी है। लेकिन विभागीय या जिम्मेदारी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका नतीजा आमजन को जान गवांकर या अपनी गाढ़ी कमाई के वाहनों को नुकसान या क्षतिग्रस्त कराकर उठाना पड़ रहा है।
बुधवार की सुबह मैंगो फार्म के पास से माया विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति घर से निकले ही थे कि सामने आ रही एक जीप की चपेट में आ गए। यदि सड़क मे डिवाइडर होता तो एक्सीडेंट नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *