जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने अधिवेशन के दौरान विशाल भारद्वाज को फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। विशाल ने हमेशा संगठन के विस्तार और छात्र हितों के लिए काम किया। फिर से जिम्मेदारी मिलने पर संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए छात्र हितों के लिए काम करते रहेंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत का 26वां प्रांत अधिवेशन दून विश्वविद्यालय, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।
अधिवेशन के दौरान तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पहला प्रस्ताव उत्तराखंड में शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य पर केंद्रित रहा। जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता, अधोसंरचना, छात्र हितों और नीतिगत सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई। दूसरा प्रस्ताव उत्तराखंड के समग्र वर्तमान परिदृश्य पर आधारित रहा, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं युवाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा गया। वहीं तीसरा प्रस्ताव उत्तराखंड में सतत विकास की संकल्पना पर केंद्रित रहा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संसाधनों के संवर्धन एवं संतुलित विकास पर जोर दिया गया। अधिवेशन में प्रदेश भर में शिक्षा से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर भी गंभीर मंथन हुआ तथा उनके समाधान हेतु ठोस प्रयास करने का संकल्प लिया गया।


संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा करते हुए हरिद्वार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई। एबीवीपी द्वारा विशाल भारद्वाज को पुनः प्रांत सहमंत्री (हरिद्वार) के दायित्व से नवाजा गया। इसके साथ ही राहुल सिंह, रितेश वशिष्ठ, मेघा शर्मा, पायल कुमारी एवं सूर्या प्रताप राणा को संगठन के विभिन्न आयामों में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। दोबारा से जिम्मेदारी रिपीट होने पर विशाल भारद्वाज ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया और संगठन के लिए काम करने के लिए संकल्प लिया।
अधिवेशन के समापन अवसर पर संगठन ने यह संकल्प व्यक्त किया कि एबीवीपी छात्र हित, राष्ट्र निर्माण एवं उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *