जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
नाबालिग को बंधक बनाकर कई दिन तक दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक AMAN गर्म लोहे की रॉड से फेस पर 100 बार दागकर अपना नाम लिख दिया।े लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया था। उसने 3 दिन तक बांधकर रखा। पीड़िता का आरोप है कि इस काम में आरोपी के परिजनों ने भी उसकी मदद की।
घटना लखीमपुर खीरी जिले में धौरहरा थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान अमन नाम से हुई है। वो इसी इलाके के एक गांव का निवासी है। आरोपी अमन पीड़िता से शादी करना चाहता था। हाल ही में उसने कथित तौर पर लड़की से शादी के लिए पूछा था, लेकिन लड़की ने उसका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।आरोप है कि इसके बाद अमन ने गुस्से में लड़की के दोनों गालों पर गरम रॉड से अपना नाम लिख दिया। पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची लड़की ने अमन पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि
हम दुकान पर सामान लेने गए थे। 19 तारीख को हमारा मुंह दबाकर वह लड़का हमें अपने घर उठा ले गया। फिर हमारे साथ गलत काम किया। फिर उसने रॉड से हमारा चेहरा जला दिया। अपना नाम लिख दिया। उसकी बहन और उसकी मां ने हमको पकड़ रखा था। हम चिल्लाते रहे कोई हमें बचाने नहीं आया। हमें इंसाफ चाहिए। हम उस लड़के को सजा दिलाना चाहते हैं। वो बोल रहा था कि हमसे शादी करो। हमने मना कर दिया तो उसने हमारा चेहरा खराब कर दिया।
लखीमपुर खीरी जिले के एएसपी वेस्ट पवन गौतम ने बताया कि लड़की की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। लड़की का आरोप है कि लड़के ने उसके चेहरे को जलाकर अल्फाबेट लिख दिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
