जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में भूमि एवं प्लाटिंग से कमाई के इस प्रॉपर्टी के व्यापार में ठगों का महाजाल भी मैदान में उतरा हुआ है। ये लोग किसानों की भूमि की खसरा— खतौनी और अन्य लोगों द्वारा खरीदी गई भूमि की रजिस्ट्री की प्रतियों को ऑनलाइन निकलवाकर, उन्हें अपनी भूमि बताकर सामान्य लोगों के साथ ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। ये लोग अधिकांश स्थानों पर है, लेकिन ज्यादातर लोग बहादराबाद टोल प्लाजा के आसपास के गांवों एवं पतंजलि योगपीठ एवं क्रिस्टल वर्ल्ड के आसपास से लेकर बेलड़ा कोर यूनिवर्सिटी तक सक्रिय है।
हरिद्वार जिले हर जगह कॉलोनियों के मकड़जाल बने हुए हैं। बाइपास से लेकर बहादराबाद टोल प्लाजा के पास बहादराबाद, खेड़ली, अत्मलपुर बौंगाला, रुहालकी किशनपुर, अहमदपुर ग्रंट, शांतरशाह, बहादरपुर सैनी, बेगमपुर, भारापुर, बधेड़ी, बधेड़ी राजपूतान, मूलदासपुर माजरा, रहमतपुर, बेलड़ा, ढंढेडी आदि गांवों में तमाम कॉलोनियां काटी जा रही है। भूमि खरीदने वालों के बीच में कुछ ऐसे धंधेबाज धोखेबाज लोग सामने निकलकर आए जोकि भोली भाले किसानों के साथ सामान्य ग्राहकों को गुमराह कर रहे हैं। इस ठगों ने किसानों की भूमि की खसरा खतौनी और खरीदारों की रजिस्ट्री ऑनलाइन निकलवा ली है। ये लोग खरीदी गई भूमि को अपनी बता रहे हैं। वे सामान्य जन को फंसाने के लिए महंगी गाड़ियां और महंगी पोशाक पहनकर आते हैं। ये लोग इतने शातिर है कि क्षेत्र के चर्चित नेताओं से अपने संबंध और क्षेत्र की पूरी जानकारी रखते हैं और इतनी चतुरता के साथ बातें करते हैं कि सामान्य लोग हो या किसान, उन्हें ऐसा लगता है कि ये लोग अनेक सालों से व्यापार कर रहे हैं। यहां तक बता देते हैं कि उक्त प्रॉपर्टी डीलर को भूमि उन्होंने ही खरीदवाई है।
किसानों के साथ खरीदारी करने वालों को सलाह है कि वे ऐसे ठगों के महाजाल में न फंसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *