जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता को चलती सड़क से खिंचकर कार में डालकर उसके साथ गैंगरेप करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। सनसनीखेज मामले में मंगलौर पुलिस ने 6 घंटे के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई कर दी। पुलिस को डायल112 के माध्यम से महिला के अपहरण की सूचना मिली थी।
30/31 मई— 2024 की रात्रि में कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला को किन्हीं दो युवकों द्वारा गाड़ी में ले जाकर अपहरण कर लिया गया है, ये सूचना 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। युवती की शिकायत पर कोतवाली मंगलौर में 448/24 धारा 362, 376डी व 506 में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस डेटा एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपी युवकों को घटना के मात्र 06 घंटे के भीतर दबोचने में कामयाबी हासिल की और इस घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया। आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विवेचना जारी है। पुलिस ने घटना के लिए उपयोग की गई कार के साथ दोनों शादाब पुत्र अल्लाह दिया और खुशहाल पुत्र सिकंदर निवासी ग्राम कुमराड़ी कोतवाली मंगलौर हरिद्वार को गिरफतार किया है।
पुलिस टीम में
एसआई मनसा ध्यानी, कांस्टेबल सुशील, शौकत, पुनीत सेमवाल का सहयोग रहा।
मंगलौर कोतवाली पुलिस की हिरासत में गैंगरेप के आरोपी