जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। खनन सामग्री से भरे डंपर जानलेवा साबित हो रहे हैं। फिर से एक युवक की जान ले ली है, युवक की अगले महीने शादी होनी थी।

बृहस्पतिवार को अपने दोस्त के साथ लक्सर शादी समारोह मे गए गोवर्धनपुर के युवक को गांव लौटते समय लक्सर खानपुर हाईवे पर एक खनन सामग्री से लदे डंपर ने कुचल दिया। इतना ही नहीं दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया।

खानपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी नकली का 21 वर्षीय बेटा ऋषभ अपने दोस्त के साथ बृहस्पतिवार को लक्सर में एक शादी समारोह में गये थे। बताया जाता है कि वहीं उसकी दूसरी बाइक खड़ी थी।जब दोनों युवक अपनी अपनी बाइक से लक्सर से गोवर्धनपुर लौट रहे थे।इसी दौरान जब शेखपुरी गांव के पास पहुंचे इसी दौरान खनन सामग्री से लदे डंपर ने ऋषभ को जोरदार टक्कर मारी थी जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरा।सड़क पर गिरते ही डंपर ने उसे कुचल दिया।इतना ही नहीं चालक खनन सामग्री से लदे डंपर को लेकर मौके से भाग गया। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि युवक की आगामी फरवरी माह में शादी होनी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,और पूरे क्षेत्र में शौक की लहर व्याप्त हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण नें बताया कि सड़क दुर्घटना का मामला उनकी जानकारी में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *