भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर जिलाध्यक्ष डाॅ जयपाल सिंह चौहान को गुलदस्ते भेंटकर शिष्टाचार मुलाकात करते हुए

संजय चौधरी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजयुमो की नई कार्यकारिणी ऊर्जावान है। मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और कांग्रेस के 60 साल के कार्यकाल की विफलताओं के बारे में बताने का काम करेंगे।
बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा हरिद्वार के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेतृत्व में युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की। जिलाध्यक्ष डाॅ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी का सपना भाजपा ने साकार किया है। नई-नई योजना लाकर युवाओं को स्वालंबी बनाने के साथ नए आयाम पैदा किए हैं। भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर की दूरदर्शिता और टीम के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभा जीताने के काम होगा।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने जिलाध्यक्ष डाॅ जयपाल सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी और विश्वास उन पर संगठन के पदाधिकारियों ने जताया है, वह उस पर कायम उतरेंगे। भाजयुमो के पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए गली के सबसे दूरस्थ व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम करेंगे।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर अपनी कार्यकारिणी के साथ जिलाध्यक्ष डाॅ जयपाल सिंह चौहान से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए

ये शामिल हुए पदाधिकारी
मुलाकात करने वालों में जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, अमन सैनी, शोभित गुप्ता, जिला मंत्री संदीप प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष नितिन चौहान, जिला मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, मंडल अध्यक्ष रानीपुर चौक बाजार अभिनव चौहान, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष बिंद्रपाल, ज्वालापुर उत्तर मण्डल अध्यक्ष हितेश चौहान, मंगलौर नगर मंडल अध्यक्ष अनुज आमखेड़ी, रुड़की पश्चिम मंडल अध्यक्ष कुणाल सचदेवा, भगवानपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हिमांशु चौधरी आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।