ब्यूरो रिपोर्ट
हाईवे स्थित कोयो होटल में एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान होटल से 20 से अधिक युवक-युवतियां पकड़े गए। इनमें एक युवती स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस ने युवक-युवतियों सहित संचालक व एक अन्य को हिरासत लेते हुए एंट्री रजिस्टर व कई दस्तावेज कब्जे में लिए। पुलिस के साथ मिलकर करीब तीन घंटे तक यहां कार्रवाई की। होटल पर सील लगा दी गई।
नानौता में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित होटल में छापेमारी के दौरान एसडीएम की टीम ने लगभग तीन घंटे तक होटल में जांच-पड़ताल की। कुछ युवक युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि छह से अधिक युवकों व महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने होटल संचालक व एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
इस दौरान स्कूल की ड्रेस में एक युवती भी मिली, हालांकि उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। अनुमति संबंधी कागजातों में भी अनियमितताएं पाई गईं। पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ने अपने समक्ष ही होटल के शटर को बंद कराते हुए बाहर से ताला लगावाया। एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से होटल की शिकायतें मिल रही थी। इस वजह से कार्रवाई की गई है। युवकों का चालान किया गया, जबकि युवकों को उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया।
एक मकान से पकड़े युवक-युवती
देवबंद में रेलवे रोड स्थित कॉलोनी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान से युवती-युवती को दबोचा है। मामला शनिवार की शाम का है। इंडस्ट्री एरिया में स्थित एक कॉलोनी में शिकायत मिलने पर पुलिस ने घर में छापा मारा, वहां एक युवक और युवती को हिरासत में लिया गया। इससे पूर्व मोहल्लावासियों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि एक महिला पिछले काफी समय से अनैतिक कार्य में लिप्त है, जिस कारण मोहल्ले में गलत लोगों का आना जाना रहता है। इससे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बताया कि इससे पूर्व भी महिला इसी आरोप में पकड़ी जा चुकी है। पुलिस का कहना है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कांग्रेस नेता के होटल में पकड़ा वेश्यावृत्ति का धंधा
कांग्रेस नेता के होटल में वेश्यावृत्ति मामला सुर्खियों में है। रेलबाजार स्थित होटल राजेंद्रा पैलेस में शनिवार रात पकड़े गए वेश्यावृत्ति में होटल का मैनेजर समेत आठ लोग पकड़े गए हैं। इसमें तीन शादीशुदा महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपितों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार होटल के दो संचालकों की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपितों में अधिकांश पुरुष अधेड़ उम्र के हैं।
यह होटल कांग्रेस नेता राजेश सिहं का है। जिसे उन्होंने लीज पर दे रखा है। मामले में पुलिस ने लीज संबंधी जानकारी के लिए संपर्क नहीं किया है। वहीं, एसीपी कैंट का कहना है कि होटल को सीज किया जाएगा। एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय ने बताया कि बीते शनिवार की देर रात को सेंट्रल स्टेशन के गेट नंबर तीन के पास स्थित कांग्रेसी नेता राजेश सिंह के होटल राजेंद्रा पैलेस में वेश्यावृत्ति होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस कर्मियों को ग्राहक बनाकर होकर अंदर भेजा गया था।
इसके बाद रैकेट चलने की पुष्टि हुई थी। उसपर उन्होंने टीम के साथ होटल में छापा मारा था। जहां, कमरे में कई ग्राहक व महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। जांच में पता चला कि इस होटल को अशोक पटेल और पुनीत कुमार लीज पर चला रहे थे। पुलिस ने मौके से मैनेजर लोकेश बाजपेई समेत अन्य पंजाब के कपूरथला शेखूपुर गांव निवासी गुरुदेव, पंजाब के पटियाला ग्राम बलवेडा निवासी सुखविंदर सिंह, हरबंश मोहाल निवासी मनीष राठौर, रेलबाजार निवासी शैलेंद्र पांडेय तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। एसीपी कैंट ने बताया कि आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही होटल को लीज पर लेने पर दोनों युवकों की तलाश की जा रही हैै। वहीं, होटल मालिक राजेश सिंह से पूछताछ नहीं हो सकी है। होटल को सीज किया जाएगा। इसके कागजात भी देखे जाएगे।

