जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। तीन दिन पूर्व कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित दयाल एनक्लेव में गोली मारकर युवक की हत्या करने के फरार हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रिवाल्वार व 4 कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किए है। मृतक और आरोपियों के बीच पहले से ही जान पहचान थी। आपसी विवाद के कारण आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था।
29 सितंबर की देर शाम को करीब 8 बजे थाना कनखल के सुमित चौधरी उर्फ पंछी निवासी जमालपुर कलां थाना कनखल की दयाल एनक्लेव में कुछ व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जांच की और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।


इंस्पेक्टर रविंद्र शाह के साथ टीम ने घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सहायता व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार दबिश और जांच के आधार पर मुखबिर की सूचना पर सभी तीन फरार आरोपितों को थाना क्षेत्र बैरागी कैंप से हिरासत में लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया गया कि पहले सभी की आपस में जान पहचान थी। पुरानी किसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर मय 04 जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (बिना नम्बर) व घटनास्थल पर प्रयुक्त कारतूस के खोखे बरामद किए।
पकड़ें गए आरोपित के नाम एवं पता —
— सावन पुत्र हरि सिंह निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार।
— निशांत पुत्र गोविन्द निवासी शांति बिहार कॉलोनी, लाल मंदिर ज्वालापुर; स्थाई निवासी ग्राम रणसुरा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)।
— कृष्णा पुत्र तेजपाल, निवासी राजीव नगर कॉलोनी, लाल मंदिर, थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताए गए हैं।
इंस्पेक्टर रविंद्र शाह, एसएसआई नितिन चौहान, पुलिस चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, हेड कांस्टेबल सन्नी सिंह, कांस्टेबल सतेंद्र सिंह रावत, प्रलव चौहान, उम्मेद सिंह का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *