जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हिमाचल प्रदेश के तीन बार कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां उनके भतीजे ने विधि विधान से हरिद्वार में गंगा में विधि विधान से प्रवाहित की। इस दौरान हरिद्वार के कांग्रेस नेताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियों को उनके भतीजे कुंवर रिपुदमन सिंह लेकर पहुंचे। उनके साथ ताराचंद ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री हिमाचल सुधीर शर्मा सचिव एआईसीसी, डॉक्टर सुभाष वर्मा पूर्व विधायक तथा सुशांत कपटेेट रहे। शनिवार की सुबह को हरिद्वार ब्रह्मकुंड पर उनके पुरोहित प्रदुमन भगत ने विधि विधान से उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित की।
उनके अस्थि कलश पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, महानगर महासचिव आशीष शर्मा, महेश प्रताप राणा पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगर पालिका, ओमप्रकाश शर्मा, संजय भारद्वाज,पार्षद कैलाश भट्ट, बलराम गिरी, शिवम गिरी, कपिल पाराशर, कपिल रोहिल्ला आदि ने कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की।