जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हिटलर व तानाशाही रवैया अपनाने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने जनता हित की बात उठाने पर अशोक शर्मा के साथ कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने पर निंदा प्रस्ताव जारी किया। उन्होंने कहा कि जनता हित में आंदोलन जारी रहेगा।
डेंगू को लेकर शहर में ढिंढोरा और नगर निगम के मैदान में कूड़े की तरह पड़े कूड़ेदान डेंगू को इस बरसाती मौसम में दावत दे रहे हैं। जिसके विरोध में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से 4/8/2021 को डेंगू को लेकर कूड़ेदान के प्रति अवगत कराने गया था। जिसमें वार्ता के दौरान नगर आयुक्त का रवैया हिटलरशाही था व वार्ता के दौरान उन्होंने अपना आपा खो दिया। वह प्रतिनिधिमंडल से बदतमीजी करने पर उतारू हो गए, जिसका विरोध मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने किया तो नगर आयुक्त ने मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी और पुलिस को मौके पर बुलाया। जिसका हम सभी लोगों ने एक बैठक कर निंदा प्रस्ताव पास किया। बैठक का संचालन धर्मपाल सिंह ठेकेदार ने व संयोजक सोम त्यागी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की हठधर्मिता और कामना करने की कार्यशैली बेहद निंदनीय व अलोकतांत्रिक है जिसकी लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है। बीते दिनों पत्रकारों पर हुए झूठे मुकदमें इस बात की गवाही देते हैं जो सरकार या प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाएगा उसको झूठे मुकदमे लगाकर दमनकारी नीतियों के तहत जेल में डालने का काम किया जा रहा है। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं व लोकतंत्र के चौथे स्थान पर इस तरह के हमले लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।
प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि अगर नगर निगम प्रशासन सरकार की कठपुतली बनकर कार्य करेगी तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि बीते दिनों नगर निगम कार्यालय में जो घटनाक्रम जनप्रतिनिधियों के साथ हुआ उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं व नगर आयुक्त की कार्यशैली की निंदा करते हैं और भविष्य में इस कार्यशैली के विरोध बड़ा आंदोलन कांग्रेस करेगी।
पार्षद अनुज सिंह व अमन गर्ग ने संयुक्त कहा कि नगर आयुक्त की अव्यहरिक कार्यशैली की हम निंदा करते हैं। उनके द्वारा जनप्रतिनिधियों पर लगवाए गए झूठे मुकदमों के द्वारा वह जनता की आवाज को कुचलना चाहते हैं जिसको कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में पार्षद राजीव भार्गव, इसरार सलमानी, युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्त वरुण बालियान, अंकित चौहान, शहाबुद्दीन अंसारी, प्रदीप त्यागी, अशोक गुप्ता, गुलबीर सिंह, इरफान अंसारी, नीरज मंगल, राजन मेहता, राजेंद्र भारद्वाज, विजय प्रजापति, नीटू, श्रमिक नेता राजेंद्र चुटेला, नरेश चनयाना, मोहित चौधरी, संजय बाल्मीकि, सुनील चौधरी आदि शामिल हुए।