जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं क्षेत्र के अंदर बढ़ती हुई इस्लामिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने एवं युवतियों को झाँसे व फ़रेब से बचाने को प्रशिक्षण दिया, साथ ही मंच के विभिन्न आयोमों का गठन किया।
रविवार को हिंदू जागरण मंच जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन लक्सर में हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं के निर्माण में संगठन की रीति नीति के अनुसार चलते हुए संगठन को नई दिशा प्रदान की जाए एवं संगठन विस्तार की चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रथम सत्र का उद्बोधन सुभाष सैनी प्रदेश मंत्री के द्वारा किया गया। जिसमें संगठन विस्तार एवं संगठन के कार्यों की चर्चा वार्ता की गई। विजेंद्र प्रदेश अध्यक्ष स्वावलंबन आयाम हिंदू जागरण मंच ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जानकारी प्रदान करते हुए इकाई गठन की रूपरेखा एवं आयामों के कार्य विभाजन पर विस्तार से चर्चा की।
जिला अध्यक्ष मनीष चौहान ने संगठन मैं कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं क्षेत्र के अंदर बढ़ती हुई इस्लामिक गतिविधियों पर किस प्रकार अंकुश लगाया जाए एवं कार्यकर्ताओं का निर्माण कैसे हो इन विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संगठन विस्तार की दृष्टि से नव दायित्व वान कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जिला महामंत्री जोध सिंह के द्वारा संगठन विस्तार करते हुए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। जिनमें लक्सर ब्लॉक मे अमरेश को ब्लॉक उपाध्यक्ष, नकुल को ब्लॉक मंत्री, विशाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में खानपुर ब्लॉक में सुरेंद्र कुमार को ब्लॉक संयोजक एवं नारसन ब्लॉक में मोहित को ब्लॉक अध्यक्ष, शुभम त्यागी को उपाध्यक्ष, अक्षय चौहान को उपाध्यक्ष, विवेक त्यागी को मंत्री, अंकित को मंत्री बनाया गया।

इसी क्रम में युवा वाहिनी हिंदू जागरण मंच का विस्तार करते हुए अनूप पाल को जिला उपाध्यक्ष एवं लक्सर युवा वाहिनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विपिन कुमार को नगर अध्यक्ष विशेष कुमार को पाद यक्ष शेष कुमार को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र को मंत्री, घनश्याम को मंत्री बनाया गया। इसी क्रम में न्याय पंचायत रायसी अरविंद को न्याय पंचायत अध्यक्ष, सोनू को उपाध्यक्ष, बॉबी को मंत्री, राज किशोर को मंत्री बनाया गया। इसी क्रम में लक्सर नगर में नवीन को नगर अध्यक्ष, सुमित राणा को महामंत्री, राजेंद्र को उपाध्यक्ष, शिवम वर्मा को उपाध्यक्ष, परीक्षित कोषाध्यक्ष, राहुल मीडिया प्रभारी, पुनीत धीमान संपर्क प्रमुख, नितिन राणा मंत्री, राजीव कौशिक मंत्री, मोहित मंत्री, चिराग को मंत्री बनाया गया। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहन, जिला कोषाध्यक्ष अनुज चौधरी, जिला संपर्क प्रमुख चयन पाल, स्वावलंबन आयाम जिला संयोजक राजकुमार, हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष स्वतंत्र, युवा वाहिनी महामंत्री कृष्ण पाल, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल, ब्लॉक महामंत्री अर्जुन, नवीन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।