जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव की तिथि घोषित करते हुए सदस्यता जोन बना दिए है। सदस्यता के लिए जोन प्रमुख भी बनाए है। चुनाव के लिए मतदान 30 सितंबर को होगा। संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारियों के हित में खुले चुनाव होने जरूरी है।
प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक होटल जगत इन में करते हुए हरिद्वार शहर व्यापार मण्डल के चुनाव की तिथि की घोषणा की गई। जिसमें निशुल्क सदस्यता अभियान की शुरूवात की गई, जोकि 10 सितम्बर तक चलेगा। इसके बाद तीस सितम्बर को मतदान किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट को सदस्य बना कर सदस्यता अभियान की शुरूआत की।
चुनाव को लेकर समितियों की घोषणा की गई जिसमें सदस्यता प्रमुख प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व मयंकमूर्ति भट्ट, चुनाव अधिकारी सुधीश श्रोत्रिय, राजेन्द्र चोटाला, प्रवीण शर्मा, सागर, मयंक मूर्तिभट्ट व मृत्युंजय अग्रवाल को बनाया गया है।
सदस्यता को लेकर पांच ज़ोन बनाए गए
दूधाधारी से लेकर भीमगोड़ा तक सदस्यता प्रभारी संजय पाल, पूरण पाण्डे, जयप्रकाश पाल, सुबोध व हरीश शर्मा को बनाया गया।
भीमगोड़ा से लेकर पोस्ट ऑफ़िस तक अजय अरोरा, अनुज गुप्ता, मनीष जैन, यश लालवानी व मनोज सिरोही को बनाया गया।
पोस्ट ऑफ़िस से शिव मूर्ति तक रिकी अरोरा, सौरभ अरोरा, विमल सक्सेना को बनता गया। शिवमूर्ति से देवपूरा तक दीपक गोनियाल, चंद्रशेखर गोस्वामी, हरविंदर सिंह को बनाया गया। देवपूरा तक से पुराना रानीपुर मोड़ तक विशाल गुलाटी, प्रशांत, मनोज मेहता व अर्पण को बनाया गया। विशाल गुलाटी को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जमाने से हरिद्वार में मात्र कुछ लोग स्वयंभु नेता बने हुए है और व्यापार मण्डल के नाम पर अपनी राजनेतिक महत्वकांश को पूरी करने का कार्य करते आ रहे है। नेताओं व अधिकारियों के यहां व्यापारियों को गिरवी रखने का कार्य करते आ रहे है। ये सभी व्यापार मण्डल को नीति हितो के लिए इस्तेमाल करते आ रहे है। अब प्रदेश व्यापार मण्डल तीस सितम्बर को खुले चुनाव कराएगा। जिसने प्रत्येक व्यापारी को सदस्य बनाया जाएगा और कोई भी व्यापारी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र होगा। हम सभी को पूरे अधिकार देंगे। चौधरी ने कहा कि अब व्यापारी किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है और व्यापारी फ़र्ज़ी नेताओं को पहचान चुका है और आज उनकी ज़मीन खिसक गई है।
संजीव चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रदेश व्यापार मण्डल ही एक मात्र संगठन है। जिसने कोरोंना काल में व्यापारी की पीड़ा को उठाया और अनेक आंदोलन किए जिसमें कई व्यापारी नेताओ पर मुक़दमे भी दर्ज हुए पर हम पीछे नहीं हटे है और अब व्यापारी इस बात को समझ गया है की प्रदेश व्यापार मंडल ही व्यापारी की लड़ाई लड़ सकता है।
बैठक में प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुधीश श्रोत्रिय, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चोटाला, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्तिभट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक मूर्तिभट्ट, पंकज छाबड़ा, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि अनेक व्यापारी शामिल हुए।