नीरज सिंह, ब्यूरो
हरिद्वार। कूड़ा उठाने से लेकर अन्य अव्यवस्थाओं का केंद्र बना हरिद्वार नगर निगम राजनीति का अखाड़ा बनकर रह गया है। भाजपा के पार्षदों के द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ बदतमीजी किए जाने और नगर निगम के एसएनए का तबादला किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने शहर में रैली निकाली और नगर निगम में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर आरोप लगाकर उनका पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक नगर निगम में हस्तक्षेप करना बंद करें या फिर नगर निगम कार्यालय को खन्नानगर शिफ्ट करा लें और वहीं से सारा काम करें। मंत्री स्वयं ही अधिकारी, कर्मचारी बन जाएं और निगम का कार्यभार संभाल लें, लेकिन हरिद्वार की जनता को इसका दोष न दें।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सहायक नगर आयुक्त और निगम कर्मचारी के समर्थन में नगर निगम परिसर में काले झंडे लेकर धरना प्रदर्शन किया। विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार कड़च्छ ने कहा कि बीजेपी पार्षद दलित अधिकारी और कर्मचारी के साथ अभद्रता करते है। जब अधिकारी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हैं तो अधिकारी का तबादला किया जाता है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक अपने अधिकारों का प्रयोग कर दलितों का उत्पीड़न कर रहे। दलित अधिकारी का तबादला वापस लिया जाए। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ओर विशाल राठौर ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक नगर निगम को खन्नानगर शिफ्ट कर लें और वहीं से सारा काम करें। स्वयं ही अधिकारी, कर्मचारी बन जाएं और निगम का कार्यभार संभाले।
मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा और तीर्थपाल रवि ने कहा कि भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार में दलितों का उत्पीड़न होता है। भाजपा पार्षद निगम के अधिकारी और कर्मचारी का शोषण हो रहा है, जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में यह नेता रहे शामिल
प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, मनोज जाटव, दीपक कोरी, नवीन नास्तिक, दीपक कटारिया, अजय मुखिया, रजत कुमार, दिनेश कुमार, रामलाल, पार्षद जफर अब्बासी, इसरार अहमद, तासीन अंसारी, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, सुशील, अरविंद चंचल, अमनदीप सिंह, संदीप, नारायण कुमार, पुनित कुमार, संगम शर्मा, विकास चंद्रा, रजत जैन, शाहनवाज कुरैशी, नवाज अब्बासी, हिमांशु बहुगुणा, राशिद सलमानी, अनिल भास्कर, सचिन पेवल, बृजमोहन बडथ्वाल, विशाल काटी, अनुज, हर्ष, तरुण अमित राजपूत, पराग मिश्रा, विकास चौहान, सुरेंद्र सैनी, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वशिष्ट, मांगा आदि शामिल थे।