जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने जनता से मिलने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अपना कार्यालय खोल दिया है। कार्यालय से जनता की बात सुनकर उनका समाधान कराने का काम करेंगे। कांग्रेस नेता का कार्यालय खुलने से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह रहा।
बुधवार को ग्राम श्यामपुर में कांग्रेस के हरिद्वार ग्रामीण के कार्यकारी जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साबिर अंसारी, नंदराम प्रधान, प्रताप लिंगवाल, प्रधान गजेंद्र, प्रधान रोशन दीन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष इरफान अली ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस जयप्रकाश किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जगमोहन की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि श्यामपुर क्षेत्र में कांग्रेस का कार्यालय खोले जाने की बहुत जरूरत महसूस हो रही थी। यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरिद्वार जाने में और अपने नेताओं से मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

श्यामपुर में कार्यालय खुलने से यहां के कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने कार्यालय में बैठकर कांग्रेस की मजबूती के लिए विचार-विमर्श भी कर सकते हैं। क्षेत्र में नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए कार्यालय की बहुत ज्यादा जरूरत थी। आज सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में कार्यालय खुलने से कांग्रेस को इस क्षेत्र में बहुत मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान साबिर अली और प्रधान नंदराम ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का समय है।

कांग्रेस नेता राजीव चौधरी के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ नेता

उन्होंने कहा कि राजीव चौधरी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने से क्षेत्र के कांग्रेसियों में बहुत ही उत्साह की लहर है। राजीव चौधरी एक जमीन से जुड़े हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और यह कांग्रेस के कार्यकर्ता की दिक्कतों को बखूबी समझते हैं। इनके क्षेत्र में कार्य करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बड़ा है। संदीप और बाबू खटाना ने कहा कि लालढांग न्याय पंचायत की जनता ने मन बना लिया है। आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत करेंगे और जो भी चुनाव होगा उसमें जीता कर भेजेंगे। इरफान अली, संतोष सेमवाल और जयप्रकाश तो पाल ने कार्यालय पर आए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवम खेवड़िया, मनीष कुमार सैनी, हिमांशु शर्मा, सूरज रावत, नूर अंसारी, नवाब अंसारी, नजाकत अली, इमरान भड़ाना, नजर अंसारी, माया दत्त डबराल, मन्नू, प्रिंस कश्यप, विशाल कश्यप, संजीव मलासी, लियाकत अली, कमरुद्दीन, भारत सिंह नेगी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।