जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेन्द्रगिरि महाराज, सचिव श्री निरंजनी अखाड़ा पूज्य रविन्द्रपुरी महाराज, प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भट्ट, प्रदेश मंत्री भाजपा मधु भट्ट व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ जयपाल सिंह के साथ एसएमजेएन पीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात ( पूजनीय संतो एवं व्यपारियो के साथ) कार्यक्रम में भाग लिया।
समिति के महामंत्री मनोज गर्ग ने उपस्थित सभी गणमान्यो के साथ पर्यावरण युक्त पॉलिथीन मुक्त कुम्भ कराने हेतु सभी से आग्रह किया। पर्यावरण समिति हरिद्वार कुम्भ- 2021 के मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग में ना लाना और उसे ईको ब्रिक के रूप में बनाकर पर्यावरण सुरक्षा में योगदान देना को सभी से अवगत कराया। कालेज के प्राचार्य डा एसके बतरा व आशुतोष शर्मा ने पूरी प्रकिया की जानकारी दी।
