जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की योजनाओं का लाभ किसानों को भरपूर मिल रहा है। गन्ना मूल्य में अपार वृद्धि हो या किसानों को कीटनाशकों एवं यूरिया की नगद खरीदारी का नियम, सभी से किसानों को बड़ा फायदा मिल रहा है। किसानों ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ने हमेशा किसान, मजदूरों के हित में निर्णय लिए, जिसका फायदा भरपूर मिल रहा है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गन्ना के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल वृद्धि कराने का काम किया। प्रदेश में सहकारी समितियों से सदस्य किसान ही उर्वरक एवं कीटनाशक या अन्य सामान ले सकता था। नगद में किसी भी सामान की खरीदारी किसान नहीं कर सकता था। लेकिन स्वामी यतीश्वरानंद ने इस बाध्यता को समाप्त करते हुए किसानों को उवर्रक एवं कीटनाशक की नगद में खरीदारी के आदेश दिए। जिसे प्रदेश सरकार ने तत्काल लागू कराया था, जिसका फायदा किसानों को लगातार मिल रहा है। रविवार की रात को तेज बारिश हुई तो किसानों को यूरिया की जरुरत पड़ी तो उन्हें सहकारी समितियों से नगद में यूरिया मिला।
भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मिस्सरपुर—पंजनहेड़ी से लेकर भोगपुर तक सोलर फेसिंग दीवार बनवाकर जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने का काम कराया। गन्ना मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि कराकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ समय पर गन्ना भुगतान कराने का काम कराया।
मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, विवेक चौहान, किसान एवं श्रवण चौहान, अमित चौहान, जितेंद्र सैनी, दीपक सैनी, जयभगवान, प्रभात चौहान, नरेश भगत ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किसानों को बड़ी सौगात देने का काम किया, जिसका फायदा निरंतर मिल रहा है।
किसान धर्मेंद्र प्रधान, दिनेश चौहान आदि ने बताया कि किसानों ने स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता का फायदा किसान और मजदूरों को निरंतर मिल रहा है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद