वेद मंदिर आश्रम मे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के जनता दरबार में उमड़ा जनसैलाब

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के दरबार में जनसैलाब उमड़ रहा है। वे जनता की समस्याओं को सुनकर उनका तत्परता से निदान करवा रहे हैं। जनता दरबार में हरिद्वार जनपद के अलावा अन्य जनपदों से भी लोग अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों में हलचल मची हुई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हमेशा जनता हित में काम किए। गन्ना मूल्य में 30 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कराकर उन्होंने किसानों के हित में बड़ा काम किया। इसी के साथ उनके प्रयास से पट्टेधारक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में शामिल होने का फायदा मिला। वे जनपद के सबसे पिछड़े क्षेत्र के विधायक बने तो उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़कें, बाढ़ से बचाने के लिए तटबंध, जंगली जानवरों से आबादी के साथ फसलों के नुकसान से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग तारें आदि के साथ अनेकों विकास कार्य कराएं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। जैसे कैबिनेट मंत्री रहते हुए जनता दरबार लगता था, उसी प्रकार आज भी जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं का निदान करने का काम प्रतिदिन चलता है। जनता दरबार में सुबह से देर रात तक आमजन का आवागमन लगा रहता है। वे जनता के बीच में रहकर ही उनकी समस्या सुनकर तत्काल निदान कराने में विश्वास करते हैं, इसलिए उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उनके दरबार में हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओं के निवासी आते बेहिचक आते हैं और बिना किसी संकोच के अपनी बात रखते हैं। स्वामी यतीश्वरानंद काम कराने में विश्वास रखते हैं।

वेद मंदिर आश्रम मे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के जनता दरबार में उमड़ा जनसैलाब

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि जनता के लिए उनका जीवन हमेशा समर्पित रहेगा। उनका साफ कहना है कि जो भी विभागीय अधिकारी जनता की समस्या को गंभीरता से नहीं लेकर उसका निदान नहीं कराएगा, उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।