जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। सेव गंगा फाउंडेशन संस्था द्वारा चलाए जा रहे हैं वार्षिक कार्यक्रम के तहत महायोगी पायलट बाबा आश्रम परिसर में महायोगी पायलट बाबा के जन्मदिवस पर संस्था के सदस्यों एवं आश्रम में आए अनुयायियों ने मिलकर आश्रम परिसर में पौधारोपण का कार्य किया।
महायोगी पायलट बाबा ने हरेला पर्व की सबको शुभकामनाएं दी। प्रेमानंद गिरि महाराज उर्फ (मास्टर बाबा) के नेतृत्व में पौधारोपण कार्य को किया गया। संस्था के अध्यक्ष दीपक तालियान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि संस्था अपने प्रत्येक वर्ष की तरह हरेला पर्व पर 1000 पेड़ लगाने का दोबारा से संकल्प लिया। पर्यावरण को संरक्षित करना ना सिर्फ सरकार का ही नहीं प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। वही संस्था का संरक्षण करते हुए प्रेमानंद गिरी महाराज ने अपनी बात रखते हुए कहा पर्यावरण संरक्षण हमारी राष्ट्रीय धरोहर है। प्रत्येक व्यक्ति को यह समझना होगा कि एक वृक्ष लगाने से वह पर्यावरण को बचाने में सहयोग कर सकता है। संस्था प्रत्येक वर्ष 1000 पेड़ लगाकर पर्यावरण को और मजबूत करेंगे, जिसमें कुछ छायादार पेड़ पौधे होंगे एवं कुछ फलदार पेड़ पौधे होंगे। जिन की देखरेख निरंतर रूप से संस्था के पदाधिकारी करते रहेंगे।
संस्था के जिला मीडिया प्रभारी रजत भारद्वाज ने बताया कि जिस प्रकार गत 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण से फैली महामारी के कारण ऑक्सीजन की मात्रा जिस प्रकार घट रही है। वैसे ही संस्था निरंतर रूप से वृक्षारोपण का कार्य करती रहेगी। साथ ही लोगों को पर्यावरण के लिए निरंतर रूप से जागरूक करने का कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि लोगों से निरंतर रूप से अपील करते रहेगी कि एक पौधा लगाकर उनका संरक्षण जरूर करें। उसकी देखरेख की पूरी जिम्मेवारी स्वयं लें।
इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में संजीव तिब्बिया, अरुण कुमार, संदीप कुमार, अवंतिका गिरी, सुदर्शन गिरी, सूर्यानंद गिरी, दिव्यानंद गिरी, राकेश, पप्पू, अनिल, सुनील आदि का सहयोग रहा।