जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में प्रथम बार आगमन पर सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल ने कहा कि उत्तरांखड में समाजवाद की विचारधारा के माध्यम से जनाधार बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस दौरान हरिद्वार के नेताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी ललताराव पुल कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल का जोरदार स्वागत किया गया।
सामाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम सब मिलकर उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि अब नई हवा है नारे के साथ अब पार्टी का कारवां बढ़ता जा रहा है। आने वाले प्रत्येक चुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव व युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अशीष यादव ने कहा कि हम नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल का स्वागत करते है। और उनसे आशा करते है कि वह जमीनी स्तर तक पहुंचकर पार्टी से लोगो को जोड़ने का कार्य करेंगे। जिसके लिए हम कंधे से कन्धा मिलाकर दिन रात एक करके पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदम्बा प्रसाद रतूड़ी, दिलबर सिंह रावत, हीरा सिंह नेगी, कुलदीप शर्मा, अशरफ अब्बासी, मनी यादव, श्रवण शंखधर, महंत शुभम गिरी, अशीष कुमार,सोमप्रधान, सोनू, मनोज, राहुल शर्मा, पंकज, दीनानाथ, आदि लोग शामिल थे।