जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। सत्यम ऑटो कंपनी से निष्कासित चल रहे कर्मचारियों के समर्थन में युवक कांग्रेस का आंदोलन जारी है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पुल जटवाड़ा पर इकट्ठा होकर पैदल मार्च निकाला। वे ज्वालापुर मेन बाजार से होते हुए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां पर एक आम सभा हुई।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान ने कहा कि यह आंदोलन की आज कोई समाप्ति नहीं है। यह आंदोलन एक कड़ी मात्र है। उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारी द्वारा किए गए 15 दिन के आंदोलन के बाद उनसे जो दुर्व्यवहार किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर यहां के विधायक आदेश चौहान की शह पर इन मजदूरों को धरना स्थल से जबरन उठाने का काम किया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। उसके बाद पुलिस द्वारा भी मजदूरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए। इस भाजपा सरकार को जो मजदूर और किसान की बात करते हैं उनके शासनकाल में मजदूर भी बदहाल है और किसान भी। उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई जब तक अपने मुकाम तक नहीं पहुंचेगी, तब तक पूरी कांग्रेस मजदूरों के साथ खड़ी है और यह मुहिम का एक पहला हिस्सा है। वे शहर से गांव गांव कॉलोनियों तक सभी लोगों को जोड़ेंगे और बताएंगे कि विधायक आदेश चौहान ने इन मजदूरों को पूंजीपतियों के हाथ बेच दिया।
कांग्रेस के महानगर महासचिव पार्षद अनुज सिंह व शाहबुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि सत्यम ऑटो कंपनी से निष्कासित चल रहा है। कर्मचारियों का पिछले 4 वर्षों से शोषण किया जा रहा है। कर्मचारी द्वारा धूप गर्मी बारिश में भी लगातार आंदोलन जारी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और सरकार निंद्रा अवस्था में है। एसी कमरों में बैठकर उन्हें देख रहे हैं। यहां के जनप्रतिनिधि चाय सांसद और विधायक हो इन मजदूरों से कोई दया भावना नहीं रखते।
अंबरीष मंच के संरक्षक मुरली मनोहर व इरफान अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार अंधी, बहरी, गंगू है जिसे मजदूरों की पीड़ा ना दिखाई दे रही है ना सुनाई दे रही है और ना ही वो इस पर कुछ बोल रही है। सत्यम ऑटो कम्पनी के प्रकरण से ये साफ़ साबित होता है की हरिद्वार के ज़िलाधिकारी तथा रानीपुर विधायक भी भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्हें धरने पर बैठे कर्मचारियों तथा उनके बच्चों का दुःख दर्द महसूस नहीं होता। हम कोंग्रेसी अभी गांधी वादी तरीके से अभी आंदोलन कर रहे है।

अंकित चौहान व पवन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि अगर सरकार और प्रशासन सचेत नहीं हुआ। तो कांग्रेस जिले भर के लोगों को इकट्ठा कर कर उग्र आंदोलन करेगी और पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार के विचारधारा पर चलते इन लोगों को न्याय जरूर लाएगी।
संचालन युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन द्वारा किया गया। वक्ताओं में मकबूल कुरेशी, नईम कुरैशी, रविबहदुर जिला अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, पार्षद उदयवीर चौहान आदि ने विचार रखे।
प्रदर्शन में यह नेता शामिल हुए
पार्षद रियाज, पार्षद इसरार सलमानी, गावक्ष जोशी, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, प्रदीप कुमार, तहसीन अंसारी, शाहनवाज कुरेशी, सुनील कुमार, लव चौहान, मुकुल चौहान, अज्जू खान, शेरखान, इम्मी, महिपाल, वसीम सलमानी, सचिन कुमार, अमित चंचल, प्रीतम बर्मन, याज्ञिक वर्मा, ओम चौधरी, मोहित चौधरी, नावेद, नकुल महेश्वरी, जे पी, अंकित चौधरी, विवेक भूषण, शिवम भारद्वाज, भूपेंद्र वशिष्ठ, शौकत चीचू ,सद्दीक गाडा, अंकित शर्मा, महरूफ सलमानी, नासिर ,हिमांशु बहुगुणा, सुमित त्यागी, दीपांशु बालियान, अमन अंसारी, भूषण शर्मा, तनवीर मंसूरी, पंकज चौधरी, ताहिर कुरेशी आदि शामिल हुए।

