कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़े जनसैलाब की तश्वीर

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से हरिद्वार विधानसभा में उमड़े जनसैलाब से विरोधी पार्टियों की नींद उड़ गई है। जनसैलाब उत्तरी हरिद्वार में पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में उमड़ा। जनता के हुजूम को देखकर प्रदेश के शीर्ष नेता भी खुश दिखें। जिस तरीके से जनता का जन सैलाब उमड़ा है, उससे लगने लगा है कि प्रदेश के साथ हरिद्वार की जनता परिवर्तन देखना चाहती है।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए वरिष्ठ पदाधिकारी।

शनिवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा हरिद्वार में श्री राधा कृष्ण धाम से शुरू हुई। जहां पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने स्वागत ढोल नगाड़ों से किया। यात्रा के स्वागत से उत्साहित कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सतपाल ब्रह्मचारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारी संख्या में हरिद्वार की जनता ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया और भीड़ उमड़ी है, इससे साबित हो गया है कि जनता प्रदेश में परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे।
सतपाल ब्रह्मचारी ने परिवर्तन का स्वागत करते हुए कहा कि सभी वर्ग के लोग विधानसभा चुनाव—2022 का इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार है कि ईवीएम में हाथ का बटन दबाकर अपनी, जनता हित की सरकार बनाएंगे। उन्होंने परिवर्तन यात्रा के स्वागत में उमड़ी जनका अभिवादन किया।