जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सचिन बैनीवाल को महामंत्री नियुक्त किया है। उनसे उम्मीद जताई है कि पार्टी का जनाधार बढाने एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सचिन बैनीवाल की नियुक्ति होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर भारी संख्या में एकत्रित हुए नेताओं ने बधाई दी है।
सचिन बैनीवाल लंबे समय से भाजपा पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उनकी पत्नी मोनिका सैनी खन्नानगर वार्ड से पार्षद है, जोकि जनता की बखूबी सेवा कर रही है। अपने वार्ड की प्रत्येक समस्या को प्रमुखता से उठाकर उसका निवारण कर रही हैं। सचिन बैनीवाल के प्रयास से रानीपुर मोड पर जलभराव की समस्या को दूर करने का काम किया गया। वार्ड की साफ सफाई हो या सड़कों की व्यवस्था या अन्य किसी भी प्रकार की जन समस्या सभी को दूर किया गया है। अब सचिन बैनीवाल पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने विश्वास जताते हुए उन्हें मंडल महामंत्री बनाकर जनता की सेवा निरंतर करते रहने की उम्मीद जताई है।

सचिन बैनीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया है। उनका कहना है जो विश्वास उन पर जताया है वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।
बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, हीरा सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दिपांशु विद्यार्थी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, मंडल महामंत्री आकाश चौहान, मंडल उपाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, प्रदीप मेहता, मंडल मंत्री गौरव वर्मा, शिवम ठाकुर, अवधेश यादव, कुणाल धवन, गिरीश अग्रवाल, वाशु पाराशर, मोहित महलोत्रा आदि शामिल हुए। सभी ने खन्नानगर स्थित कार्यालय पर फूल मालाएं पहनाकर सचिन बैनीवाल का स्वागत किया।