जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस की राजनीति में ज्वालापुर निवासी नावेज अंसारी का नाम लगातार बढ़ता जा रहा है। वे पार्टी के जनाधार के लिए निरंतर मेहनत कर रहे है। उनके अच्छा व्यवहार होने के चलते हुए कार्यक्रमों में अच्छी खासी भीड़ जुटाते है। वे कांग्रेस की गुटबाजी से परेशान है और चाहते है कि सभी मिल जुलकर एक मंच पर आकर काम करें। उनकी पहचान कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में हो चुकी है।

कांग्रेस के युवा नेता नावेज अंसारी ज्वालापुर के निवासी है। वे अपना व्यवसाय सेक्टर टू बैरियर के पास चलाते है। आॅटो यूनियन से उन्होंने राजनीति शुरू की। अब वे कांग्रेस पार्टी के सिपाही है। नावेज अंसारी निरंतर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी में उन्होंने शीर्ष नेताओं से पहचान बनाई है और चाहते है कि हरिद्वार का विधायक कांग्रेस पार्टी का हो। इसके लिए वह पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी की रीतियों एवं नीतियों के बल पर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे है। सबसे बड़ी एवं अच्छी बात ये है कि वे गुटबाजी से दूर रहकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनके प्रतिष्ठान पर सभी वर्ग, जाति, धर्म के लोग आते हैं, सभी का काम अच्छे तरीके से कराया। इसी का नतीजा है कि सभी वर्गों में अच्छी पहचान बनाई है। लेकिन वे पार्टी की गुटबाजी से आहत है। उनका कहना है कि सभी नेताओं को एक मंच पर आकर काम करना चाहिए, इससे पार्टी का जनाधार और विश्वास भी बढ़ेगा। उनका कहना है कि गुटबाजी से वे बेहद परेशान है।

