जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। श्री गंगा सभा प्रबंध कार्यकारिणी में सभापति पद पर कृष्ण कुमार ठेकेदार, अध्यक्ष पद पर नितिन गौतम और महामंत्री पद पर दोबारा से तन्मय वशिष्ठ भारी मतों से विजयी हुए हैं। इन तीनों पदों पर तीन—तीन पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतरे थे। चुनाव में ज्वालापुर गुट हावी था, लेकिन वोट कम होने के बावजूद कनखल गुट ने विजयी हासिल की।
अध्यक्ष पद पर नितिन गौतम, रामकुमार मिश्रा और वीरेंद्र श्रीकुंज ने नामांकन किया, जबकि महामंत्री पद पर तन्मय वशिष्ठ, श्रीकांत वशिष्ठ और आमेश सरायवाले चुनाव मैदान में उतरें। सभापति पद के लिए कृष्ण कुमार ठेकेदार, प्रदीप झा, अनिल कुएंवाले मैदान में उतरें। चुनाव मैदान में प्रचार करते हुए सभी ने हथकंडे अपनाएं।